फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी होमगार्ड भर्ती: फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, 8 से 15 सितंबर तक होगा आयोजन, एडमिट कार्ड कब आएगा?

Tue, 01 Sep 2026 08:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक दक्षता परीक्षा की बारी है। बोर्ड ने पीईटी का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 8 से 15 सितंबर तक होगी, जबकि 16 सितंबर को आरक्षित दिन रखा गया है। इसके साथ ही इस चरण का प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी बताई गई है। पढ़ें पूरी जानकारी...
 
विज्ञापन
UP Home Guard Physical - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Home Guard Physical Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित कर दी हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक, शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही आयोग 16 सितंबर 2026 का दिन भी पीईटी के लिए आरक्षित रखा है।

विज्ञापन


 

पीईटी कब से कब तक होगी?

बोर्ड के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को आरक्षित दिन रखा गया है।
 
चरण तारीख
शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 से 15 सितंबर 2026
आरक्षित दिन 16 सितंबर 2026
आरक्षित दिन का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक कारणों, परीक्षा में देरी या अन्य आवश्यक परिस्थितियों के लिए किया जा सकेगा।

किन उम्मीदवारों को पीईटी में शामिल होने का मौका मिलेगा?

लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद डीवी और पीएसटी चरण में शामिल अभ्यर्थी अब पीईटी में शामिल होंगे। बोर्ड ने विज्ञापित पदों की संख्या के मुकाबले करीब 2.6 गुना उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया है।

41,424 पदों पर होनी है भर्ती

भर्ती का विज्ञापन 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। इसके तहत होमगार्ड के कुल 41,424 पदों पर भर्ती की जा रही है। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी। इसका परिणाम 28 जून 2026 को जारी किया गया था। अब चयन प्रक्रिया अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। भर्ती प्रक्रिया को समझने के लिए अब तक की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:
  • 18 नवंबर 2025: भर्ती का मूल विज्ञापन जारी
  • 25 से 27 अप्रैल 2026: लिखित परीक्षा आयोजित
  • 28 जून 2026: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
  • 14 अगस्त 2026: शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइन जारी
  • 1 सितंबर 2026: पीईटी की विस्तृत तारीख और जरूरी निर्देश जारी
  • 8 से 15 सितंबर 2026: शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • 16 सितंबर 2026: पीईटी के लिए आरक्षित दिन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी करने को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उनकी निर्धारित परीक्षा तारीख से ठीक सात दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड करना चाहिए। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकालना जरूरी होगा। उम्मीदवार को उसी तारीख, समय और परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, जो उसके प्रवेश पत्र में दिया गया है। परीक्षा केंद्र या तारीख में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें