पुराने एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य
पहले जारी किए गए पुराने एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे। इसलिए उम्मीदवारों को 10 सितंबर को संशोधित एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड करना होगा और नए एडमिट कार्ड की प्रति परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना होगा।
संशोधित एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और रिपोर्टिंग समय की जानकारी दी जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए और तय तारीख व समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।
इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन
- उम्मीदवार संशोधित एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करें। पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।
- एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लें।
- उम्मीदवार को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रति साथ लेकर जाएं।
- बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए उम्मीदवार समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी रखें।
- पीईटी में शामिल होने से पहले बोर्ड की ओर से जारी सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।