कब होगी डीवी और पीएसटी परीक्षा?
अभिलेख सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को किसी कारणवश निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने में समस्या हो, उनके लिए 7 अगस्त 2026 को रिजर्व-डे रखा गया है।
पुरुषों के लिए ऊंचाई और सीने के माप से जुड़ी जरूरी शर्तें
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर तय की गई है।
सीने के माप की बात करें तो सामान्य, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए। ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह माप क्रमशः 77 सेंटीमीटर और 82 सेंटीमीटर निर्धारित है। सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने में कम से कम 6 सेंटीमीटर का फुलाव होना अनिवार्य है।
महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक के नियम
महिला अभ्यर्थियों के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर तय की गई है।
इसके अलावा, सभी महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना आवश्यक है। निर्धारित ऊंचाई और वजन के मानकों को पूरा करने वाली उम्मीदवार ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र मानी जाएंगी।
दौड़ की शर्तें
पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
कैसे डाउनलोड प्रवेश पत्र?
- संबंधित परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- होम पेज पर "Admit Card", "Hall Ticket" या "Download Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) या पासवर्ड दर्ज करें।
- कैप्चा भरें और Login / Submit पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- सभी जानकारी (नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि आदि) जांच लें।
- अब Download पर क्लिक करके PDF सेव करें।
- एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाएं।