अगर आप भी कानून की डिग्री हासिल कर चुके हैं और कोर्ट-कचहरी में किसी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आपकी तलाश पूरी हो चुकी है क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अलग-अलग पदों के लिए बंपर भर्तियां निकली हैं जिसकी जानकारी हम आपको विस्तार से बताएंगे। अगर आप इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपको जल्द ही किसी परीक्षा में शामिल होना है तो ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री-कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने एग्जाम की फ्री में पक्की तैयारी और रीविजन कर सकते हैं।
कहां करें अप्लाई:
आपको बता दें कि इन दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के पदों में आवेदन मांगे जा रहे हैं जिसके लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने ग्रैजुएशन में कानून की पढ़ाई की हो यानि एल.एल.बी /बी.ए एल.एल.बी किया हुआ हो। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।
आयुसीमा:
वे इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्होंने 1 जुलाई 2021 से न्यूनतम 21 और अधिकतम 26 वर्ष की आयुसीमा के मापदंड को पूरा करता हो।
कैसे करें फ्री में पक्की तैयारी :
अगर आप अपनी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आपको भी हजारों प्रतियोगी स्टूडेंट्स की तरह आज ही Safalta App द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए और अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन व प्रैक्टिस शुरू कर देनी चाहिए।