UP Non-Teaching Jobs 2025: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदव प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट niperraebareli.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 4 पदों को भरा जाएगा।
क्या है पात्रता की शर्तें?
इस भर्ती में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त बोर्ड से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही इस पद के लिए कम से कम 8 साल का संबंधित अनुभव आवश्यक है, ताकि प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संभाला जा सके।
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के रूप में 5 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है। वहीं, असिस्टेंट ग्रेड-II के लिए भी बैचलर डिग्री और संबंधित अनुभव आवश्यक है। केवल योग्य और अनुभवी अभ्यर्थी ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड-II के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।