फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अगले तीन महीने में होंगी बंपर भर्तियां, सीएम ने अधिकारियों से मांगा रिक्तियों का ब्योरा

Sat, 19 Sep 2020 04:43 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

Government Jobs in UP 2020: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है कि अगले तीन महीनों में राज्य में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां निकलने वाली है। इसके साथ ही यह भर्ती प्रक्रिया छह महीने में पूरी हो जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी दे दिए जाएंगे। शुक्रवार को लोकभवन में एक बैठक में अधिकारियों को इससे संबंधित जरुरी निर्देश दिए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। इसके लिए अधिकारियों को एक सप्ताह का समय भी दिया गया है।

विज्ञापन

 

सीएम ने अधिकारियों से स्पषट तौर पर कहा है कि अगले 3 महीनों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए 6 महीने के अंदर ही नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। सीएम ने ट्वीट के माध्यम से सभी अधिकारियों को नई रिक्तियों के बारे में सूचित करने के लिए कहा है। बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि सीएम ने यह निर्देश दिया है कि भर्ती अभियान अगले तीन महीनों में पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।
विज्ञापन

 
ये भी पढे़ं-  Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् में हो रही हैं भर्तियां, सैलरी जानकर हो जाएंगे खुश
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें