फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग भर्ती: उत्तर प्रदेश में 4264 पदों पर हो रही 10वीं पास की सीधी भर्ती, 40 साल उम्र वाले भी योग्य

Tue, 21 Sep 2021 04:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: उत्तर प्रदेश सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों पर भर्तियां चल रहीं हैं। खास बात यह भी है कि इसमें चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। इंडिया पोस्ट यूपी जीडीएस भर्ती से संबंधी अधिक जानकारी पाने के लिए आगे पढ़िए।
विज्ञापन
indian post में नौकरियां
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: उत्तर प्रदेश सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पदों पर भर्तियां चल रहीं हैं। 23 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि अब नजदीक आ गई है। ऐसे में अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी कर दें। आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर, 2021 ही है। इच्छुक अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इस भर्ती में 10वीं पास कर चुके और कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स प्रमाण-पत्र धारक, 40 साल की आयु तक के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। खास बात यह भी है कि इसमें चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। इंडिया पोस्ट यूपी जीडीएस भर्ती के तहत आवेदकों का चयन 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधी अधिक जानकारी पाने के लिए आगे पढ़िए।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 23 अगस्त, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 22 सितंबर, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि - 23 अगस्त से 22 सितंबर, 2021
 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
  • वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए यह प्रक्रिया निशुल्क है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन से 10वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी, गणित और स्थानीय भाषा का अध्ययन करना जरूरी है।

आयु सीमा : 23 अगस्त 2021को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 

यूपी जीडीएस भर्ती की चयन प्रक्रिया : चयन के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन 10वीं के नंबरों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


मिलेगा इतना  वेतन
ब्रांच पोस्ट मास्टर - 12,000 रुपये से 14,500 रुपये तक
डाक सेवक/ असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर - 10,000 रुपये से 12,000 रुपये तक
सीधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट
सीधा लिंक आधिकारिक अधिसूचना  
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें