फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएसस: यूपी एएनएम परीक्षा का रिजल्ट घोषित,10272 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, श्रेणीवार कितनी गई कटऑफ? यहां जानें

Tue, 25 Aug 2026 01:50 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Cooperative Bank Recruitment: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल ने सहकारी बैंक भर्ती 2026 की परीक्षा तारीखें जारी कर दी हैं। ऑनलाइन परीक्षा सितंबर में दो दिनों तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPCISB: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने विशेष चयन 2026 के तहत होने वाली ऑनलाइन परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी सहकारी बैंक भर्ती परीक्षा 7 और 8 सितंबर 2026 को होगी। 7 सितंबर को प्रबंधक, सहायक/कैशियर और कनिष्ठ प्रबंधक पदों की परीक्षा होगी, जबकि 8 सितंबर को सहायक अभियंता (सिविल) और सहायक/टंकक पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

क्या है परीक्षा शेड्यूल?

तारीख पाली और समय पद संस्था
7 सितंबर 2026 पहली पाली: सुबह 8:35 से 10:35 बजे तक प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
7 सितंबर 2026 दूसरी पाली: दोपहर 12:35 से 2:35 बजे तक सहायक/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लेरिकल स्टाफ) जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
7 सितंबर 2026 तीसरी पाली: शाम 4:05 से 6:05 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड
8 सितंबर 2026 पहली पाली: सुबह 8:35 से 10:35 बजे तक सहायक अभियंता (सिविल) उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड
8 सितंबर 2026 दूसरी पाली: दोपहर 12:35 से 2:35 बजे तक सहायक/टंकक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

  • प्रबंधक (श्रेणी-1) पद के लिए वेतनमान 34,000 से 88,000 तक है।
  • कनिष्ठ प्रबंधक (श्रेणी-2) के लिए वेतनमान 29,600 से 82,100 तक है।
  • सहायक/कैशियर और सहायक/टाइपिस्ट (श्रेणी-3) पदों के लिए वेतन 25,620 से 64,670 तक है।
  • सहायक अभियंता (सिविल) (श्रेणी-2) पद के लिए वेतनमान स्तर-10 के अनुसार 56,100 से 1,77,500 तक है।

श्रेणी-1 और 2 के पदों के लिए मुख्य परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
तर्क क्षमता/मानसिक क्षमता 20 20
संख्यात्मक/मात्रात्मक योग्यता 20 20
सामान्य जागरूकता 15 15
सहकारिता 15 15
हिंदी और अंग्रेजी भाषा 10 10
विषय से जुड़े प्रश्न 40 120
कुल 120 200

श्रेणी-3 के पदों के लिए मुख्य परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
तर्क क्षमता/मानसिक क्षमता 20 40
संख्यात्मक/मात्रात्मक योग्यता 20 40
कंप्यूटर 20 40
हिंदी और अंग्रेजी भाषा 20 40
सामान्य जागरूकता 20 20
सहकारिता 20 20
कुल 120 200

परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) होगी और हर गलत उत्तर पर प्रश्न के कुल अंक का 25% काटा जाएगा।

 कैसे होगा चयन?

  • श्रेणी-1 और श्रेणी-2 के पद: प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक और सहायक अभियंता पदों पर चयन मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
  • श्रेणी-3 के पद: सहायक/कैशियर और सहायक/टाइपिस्ट पदों पर चयन मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और दक्षता/कौशल परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा।
  • दो चरणों में परीक्षा: अगर आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो परीक्षा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दो चरणों में कराई जा सकती है।
  • प्रारंभिक परीक्षा के अंक: प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें