फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2021: पिछली सिपाही भर्ती में महज कुछ प्रतिशत अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में हुए थे पास, जानिए कितने लाख उम्मीदवार हो गए थे एग्जाम में फेल

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस माह के अंत तक यूपी पुलिस में 25,000 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया का ऐलान किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) दिसंबर माह के अंत तक राज्य में आरक्षी नागरिक पुलिस के लगभग 25,000 पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। इसके लिए भर्ती बोर्ड की ओर से तेजी के साथ तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की ओर से यूपी पुलिस में सिपाही (कॉन्स्टेबल) के पदों को भरने के लिए बोर्ड के जरिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सरकार की तरफ से मंजूरी मिलते ही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक इंतजार करना होगा। इस भर्ती से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफ़िशियल  वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी  के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे UP Police Constable FREE Ebook - Download Now को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

कितने लाख अभ्यर्थी हो गए थे परीक्षा में फेल 

यूपीपीआरपीबी ने वर्ष 2018 में करीब 49,568 आरक्षी पदों पर भर्ती निकली थी। इन पदों में सिपाही नागरिक पुलिस के साथ-साथ पीएसी जवानों की संख्या भी शामिल थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए लगभग 19 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से करीब 15 लाख अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। एग्जाम में शामिल होने वाले कुल कैंडिडेट्स में महज 1,23,921 अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा में सफल हो पाए थे। यानी परीक्षा में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों में मात्र 6.52 प्रतिशत अभ्यर्थी डीवी व शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र पाए गए थे, जबकि 93.48 प्रतिशत कैंडिडेट्स लिखित परीक्षा में ही असफल घोषित कर दिए गए थे। ऐसे में जो उम्मीदवार 25,000 सिपाही भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इसके एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  
UP Police Constable Syllabus: डाउनलोड करें 
कांस्टेबल मॉक टेस्ट- एटेम्पट करें  
विज्ञापन

कांस्टेबल ऑनलाइन क्लासेज- ज्वाइन करें 

प्रशिक्षण के बाद मिलने वाली सैलरी व अन्य लाभ 

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी को लगभग 30 हज़ार से 40 हज़ार रुपये प्रतिमाह का अनुमानित मासिक वेतन प्राप्त होता है। जिसमें 7वें पे-कमीशन के अनुसार अन्य भत्ते जैसे यात्रा किराया भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा आदि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जो इसे एक बेहद आकर्षक सरकारी नौकरी बनाते हैं।

क्या होता है आरक्षी भर्ती का सिलेक्शन प्रॉसेस   

यूपीपीआरपीबी के जरिए अब तक सम्पन्न कराई जा चुकी सिपाही भर्ती के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को चार चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड, व मेडिकल परीक्षण को पार करना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम योग्यता सूची तैयार की जाती है। 

डाउनलोड करें साल 2022 की करेंट अफेयर्स मैगजीन 

Download Now

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें