फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable 2022 :नोटिफिकेशन पर क्या है अपडेट, ऑनलाइन या ऑफलाइन किस मोड में होगी परीक्षा

Fri, 04 Nov 2022 12:45 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment 2022 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस भर्ती के लिए UPPBPB ने काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इसके लिए अगले कुछ दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इस भर्ती के जरिए UPPBPB राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती करेगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Course - Join Now से जुड़कर इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका

उत्तर प्रदेश में अभी तक आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्तियों में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता रहा है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इस साल की कॉन्स्टेबल भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। हालांकि राज्य में कई सालों के बाद कॉन्स्टेबल के पदों पर निकलने जा रही इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने इसकी उम्र सीमा में छूट दिए जाने की मांग शुरू कर दी है। इसलिए इस भर्ती में जरूरी योग्यताओं से संबंधित पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी पुलिस कांस्टेबल ई बुक
यूपी कांस्टेबल मॉक टेस्ट 
यूपी कांस्टेबल भर्ती सिलेबस 

किस मोड में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा सकती है। दरअसल कुछ समय पहले UPPBPB द्वारा परीक्षा एजेंसी के चयन के संबंध में जारी किए गए नोटिस में इस बात का उल्लेख है कि इसके लिए लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता तथा मानसिक अभिरूचि एवं तार्किक क्षमता जैसे विषयों से 300 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवेग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें