उत्तर प्रदेश पुलिस में 26,210 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती कराए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस भर्ती को जल्द से जल्द सम्पन्न कराने के लिए यूपीपीआरपीबी की ओर से सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अपनी वेबसाइट पर टेंडर नोटिस साझा करके दे दी है। अनुमान है 18 फरवरी 2022 को निविदा डालने वाली संस्थाओं में से उचित एजेंसी का चुनाव कर लिया जाएगा। जिसके बाद भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जा सकती है। गौरतलब है कि जिन एजेंसियों ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 10 फरवरी 2022 तक निविदाएं सबमिट कर ली थीं, उनके संबंध में 11 फरवरी को भर्ती बोर्ड की ओर से एक नया नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में संस्थाओं को अग्रिम कार्यवाही के बारे में सूचना दी गई है। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट कर जारी किए गए नोटिस को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable जनरल नॉलेज EBook (70+ Marks)- Download PDF को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
शारीरिक मानदंड
पुरुषों के लिए जहां सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए। इसके अलावा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी का न्यूनतम अनिवार्य वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो चाहिए।
इन छात्रों को मिलेगी कॉन्स्टेबल भर्ती में वरीयता