उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने ढाई लाखों छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है। साथ ही यूपीएमएसपी ने इंटरमीडियट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले स्टूडेंट्स को पुन: मौका देकर उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा भी सम्पन्न करा ली हैं।यूपी बोर्ड द्वारा अब जल्द से जल्द रिजल्ट तैयार करके परीक्षा परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। लेकिन उससे पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीएमएसपी इस बार विद्यार्थियों के रिजल्ट को सीधे उनके ई-मेल परसाझा करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए बोर्ड की ओर से सभी जनपदों में कक्षा 10 और कक्षा 12 के 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की ईमेल आइडी बनाये जाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। स्कूलों को उनके पंजीकृत छात्रों की ईमेल आइडी बनाने और इसे यूपीएमएसपी की वेबसाइटपर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसा होता है तो यूपी बोर्ड छात्रों के लिए यह एक बड़ी राहत भरी खबर होगी। हालांकि रिजल्ट कब तक आएगा इस संबंध में यूपी बोर्ड की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में किसी भी तरह के अपडेट केलिए स्टूडेंट्स यूपीएमएसपी पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं अगर आप यूपी बोर्ड के नए सत्र की घर बैठकर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता Safalta Online School-2022 की एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित ऑनलाइन क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट
UP बोर्ड 12वीं रिजल्ट अपडेट
कन्फ्यूज न हो विद्यार्थी, वेबसाइट पर भी जारी होगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2022 को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक आमतौर पर स्टूडेंट्स को रिजल्ट देखने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता है। साथ ही, कई बार अत्यधित यूजर्स के एक साथ यूपी बोर्ड रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने से वेबसाइट हैंग होने कीसमस्या भी रहती है। ऐसे में छात्रों को इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के उद्देश्य से यूपीएमएसपी सीधे छात्रों की मेल में रिजल्ट भेजने की तैयारी में हैं जिससे छात्र अपना 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकें। साथ ही इस व्यवस्था से यूपीएमएसपी का उद्देश्यछात्रों से सीधा संवाद कायम करना भी है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।