फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exams 2021-22: 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर क्या है तैयारी, इतने लाख प्राइवेट विद्यार्थियों कर चुके आवेदन, बढ़ी आवेदन की तिथि

सार

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पिछले दस वर्षों की तुलना में इस साल सबसे कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसलिए बोर्ड द्वारा पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
up board result, यूपी बोर्ड का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2021-22 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सत्र की परीक्षाओं के लिए अभी से तैयारियां कर रहा है। इन परीक्षाओं के लिए अब तक 51 लाख से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। हालांकि यह संख्या अभी पिछली बोर्ड परीक्षार्थियों की तुलना में बेहद ही कम है। माना जा रहा है कि UPMSP ने इस वजह से बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण करने और फीस भुगतान करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है और अब छात्र आठ नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड एग्जाम के लिए अभी तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस संबंध में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर बोर्ड स्टूडेंट्स अपनी बोर्ड परीक्षाओं की पक्की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग का लाभ उठाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे UP Board Free School- Join Now को ज्वॉइन कर सकते हैं और घर बैठे अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

कितने लाख प्राइवेट छात्रों के हुए हैं पंजीकरण 

यूपी बोर्ड की 2021-22 की 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 51.12 लाख छात्रों के आवेदन आए हैं। इनमें जहां हाईस्कूल के लिए 27.70 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है तो वहीं इंटर में 23.42 लाख विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसके अलावा 10वीं में  लगभग 14 हजार और 12वीं में 1.14 लाख प्राइवेट छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किय़ा है। 

कब होंगी परीक्षाएं

इस साल यूपी में विधानसभा चुनाव हैं जिस वजह से अनुमान है 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी माह में कराई जा सकती हैं। अनुमान है कि 8 नवंबर 2021 को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी डेटशीट जारी की जा सकती है। हालांकि अभी इस संबंध में यूपीएमएसपी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं और कोरोना की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं तो आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है। इन दिनों सफलता द्वारा 10वीं और 12वीं के लिए ऑनलाइन कोचिंग क्लास चलाई जा रही है जिससे जु़ड़कर आप घर बैठे-बैठे परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं। इस कोचिंग क्लास से जुडने के किए छात्रों को मात्र 199 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा जिसके बाद उन्हें तीन महीने का सब्स्क्रिप्शन प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को प्रतिमाह 100 रुपये की फीस में सभी सब्जेक्ट्स की क्लाससेस उपलब्ध कराई जाएंगी। तो देर किस बात अभी अपने फोन पर  सफलता ऐप  डाउनलोड करें और घर बैठे अपनी पढ़ाई शुरू कर दें।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें