यूपी बोर्ड के दसवीं, बारहवीं एग्जाम का समय नजदीक आ रहा है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं ने भी अपनी कमरकस ली है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं लेकिन यूपी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर इन परीक्षाओं का आयोजन मार्च के अंत तक ही संभव हो सकेगा। यूपी बोर्ड की ओर से इन एग्जाम को नकलविहीन बनाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपीएमएसपी बोर्ड एग्जाम का ऑफिशियल टाइमटेबल 10 जनवरी 2022 तक जारी कर सकता है। इस एग्जाम में तकरीबन 53 लाख छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट को समय-समय पर देखते रहना चाहिए। इसके अलावा इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन कक्षाओं स्टूडेंट्स को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को अतिरिक्त कोचिंग की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Board Exam Online Preparation- Join Now से जुड़ सकते हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए इस बार केंद्र का निर्धारण जियो टैगिंग और मैपिंग के जरिए किया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है, वहीं परीक्षा केंद्र बनाए जानें वाले विद्यालयों का मानय भी तय किया गया है। बोर्ड के अनुसार मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
· केवल उन्हीं विद्यालयों को एग्जाम सेंटर्स बनाया जाएगा, जिनमें प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रॉंग रूम अनिवार्य रूप से होगा। इसके अलावा सीलिंग एवं पैकिंग रूम में वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगा होना चाहिए।
· विद्यालयों में मॉनिटरिंग के उद्देश्य से अलग कक्ष की व्यवस्था हो। इसके अलावा कैमरों को डीवीआर में रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों तक की होनी अनिवार्य होगी। साथ ही स्कूलों में हाईस्पीड इंटरनेट मौजूद होना चाहिए।
अगर आप 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।