उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को डेटशीट जारी होने का इंतजार है। इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ा विलंब होने की आशंका जताई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन विधानसभा चुनाव के रिजल्ट जारी होने के 2 सप्ताह बाद कर सकती है। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Board Preparation Online- Join Now से जुड़ सकते हैं।
पिछली 3 परीक्षाओं में 2 बार लड़कियों ने किया है टॉप :
UPMSB द्वारा दसवीं कक्षा के लिए 2018, 2019 और 2020 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में 2019 को छोड़कर बाकी दोनों साल में लड़कियों ने टॉप किया है। दरअसल 2020 में आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में बागपत की रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था और 2018 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सारनाथ की वैष्णवी कुमारी ने 93.33 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। जबकि, 2019 में आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 फीसदी मार्क्स पूरे राज्य में टॉप किया था।
लड़कियों का पासिंग प्रतिशत है बेहतर
UPMSB द्वारा 2018 से 2020 के बीच आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़को से काफी बेहतर रहा है। 2020 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में 83 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 87.29 फीसदी और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 79.88 फीसदी रहा था। जबकि, 2019 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 83.98 प्रतिशत और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 76.66 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2018 में आयोजित को गई बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 78.8 प्रतिशत और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 72.3 प्रतिशत रहा था।
सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :