फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assistant Teacher recruitment : यूपी में अब भी 26 हजार से अधिक पद खाली, परीक्षा में 38 फीसदी पास

Thu, 16 Aug 2018 10:51 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के परिणाम सामने आ गए हैं, जिसमें 38.5 फीसदी उम्मीदवारों को सफलता मिली। आपको बता दें कि यह परीक्षा 27 मई को उत्तर प्रदेश के 248 सेटरों पर कराई गई थी जिसमें 1.25 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 68500 पदों के लिए हुई परीक्षा में अब भी 26944 पद खाली हैं।

विज्ञापन


यदि आपने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है तो आप उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ पर देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

स्टेप 1- सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ पर क्लिक करें।
स्टेप 2 - उसेक बाद Assistant teacher recruitment examination 2018 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अपना रोल नंबर डालें।
स्टेप 4 - उसके बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।
आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य जानकारी

- परीक्षा के लिए 1.25 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
- परीक्षा 1.07 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी।
- परीक्षा 68500 पदों के लिए थी।
- परीक्षा को मात्र 41556 अभ्यर्थियों ने पास किया है।
- 26944 पद अब भी खाली हैं।
- परीक्षा 27 मई, 2018 से शुरू हुई थी।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 मई, 2018 को जारी हुए थे।
- परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 13, 2018 को घोषित हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें