फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ASI Exam 2021: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने ASI भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर जारी की ये आधिकारिक की सूचना, आवेदन करने वाले अभ्यर्थी जाने क्या है पूरी बात

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस बोर्ड द्वारा यूपी-ASI भर्ती की लिखित परीक्षा से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से जुड़ी एक आधिकारिक नोटिस जारी की है। अनुमान है जल्द ही एग्जाम डेट का भी ऐलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप-निरीक्षक (SI) भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद अब असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर होने वाली भर्ती के एग्जाम की तैयारियां तेज कर दी हैं। अनुमान है भर्ती बोर्ड जल्द ही इन पदों की लिखित परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर सकता है। एग्जाम डेट जारी करने से पहले यूपीपीआरपीबी ने एएसआई पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आधिकारिक संक्षिप्त सूचना नोटिस जारी की है, जिसमें परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के जिक्र किया गया है। ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक,  बोर्ड अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार लिखित परीक्षा एक ही तिथि  को पाली अथवा एक से अधिक पालियों अथवा एक से अधिक तिथियों में विभिन्न प्रश्नपत्र के साथ विभिन्न पालियों में आयोजित कर सकता है।भर्ती बोर्ड ने नोटिस के जरिए यह भी स्पष्ट कर दिया है कि  प्रत्येक पालियों के प्रश्न-पत्र अलग-अलग होंगे और आवश्यकता पड़ने पर अंकों की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा ASI पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी, जिनका आवेदन पत्र पूरी तरह से सत्य पाया गया है, अपनी लिखित परीक्षा के पूरे कोर्स का इन अंतिम दिनों में कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस करना चाहते हैं वे तुरंत सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police ASI Course- Join Now कोर्स को बस एक क्लिक की मदद से ज्वॉइन कर सकते हैं।

कितने अंकों की होगी एएसआई की लिखित परीक्षा 

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यह एग्जाम 400 अंकों की होगी। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही आन्सर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों का कोई नकारात्मक अंक काटा नहीं जाएगा। 

डाउनलोड करें सफलता ऐप और उठायें फ्री मॉक टेस्ट सुविधा का लाभ    

अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे  छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए  सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें