फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Anganwadi Bharti: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए इन पांच जिलों से निकले फॉर्म, इस तारीख से पहले कर दें आवेदन

Sun, 05 Jan 2025 03:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 5 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन जिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी के बंपर पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग समय पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अब तक कई जिलों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी गई है। इसी क्रम में पांच नए जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म निकल गए हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब मुरादाबाद, कानपुर देहात, बलिया, बहराइच और अंबेडकरनगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें, इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य में आंगनवाड़ी भर्ती के माध्यम से इन 5 जिलों में कुल 1361 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मुरादाबाद के लिए 151 पद, कानपुर देहात के लिए 88 पद, बलिया के लिए 301 पद, बहराइच के लिए 598 पद और अंबेडकरनगर के लिए 223 पद शामिल है। 
विज्ञापन

 

रिक्ति विवरण

 
जिले का नाम कुल रिक्तियां अंतिम तिथि
मुरादाबाद 151 31/01/2025
कानपुर देहात 88 15/01/2025
बलिया 301 12/01/2025
बहराइच 598 09/01/2025
अंबेडकर नगर 223 07/01/2025

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
  • केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार जिस गांव, नगर, वार्ड या न्याय पंचायत से आवेदन कर रही हैं, वहां की निवासी होना आवश्यक है। 
  • उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह से भरें फॉर्म 

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upanganwadibharti.in) पर जाएं। इसके बाद, भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें और अपना जिला चुनें। अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें