आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
उम्मीदवारों को SHAPE-1 की चिकित्सा श्रेणी होनी चाहिए और उनका चरित्र EXEMPLARY/VERY GOOD होना चाहिए। पात्रता में भारतीय नागरिक भूतपूर्व सैनिक (जिन्हें भारतीय सेना से पेंशन मिल रही हो) और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और राज्य वन विभाग की भूतपूर्व महिला कर्मचारी शामिल हैं। महिला उम्मीदवारों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति सहित कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए।
शारीरिक मापदंड
- लम्बाई: पुरुष 160 सेमी (गोरखा/गढ़वाली के लिए 152 सेमी), महिला कर्मचारियों के लिए 150 सेमी। उत्तर-पूर्व भारत और पहाड़ी क्षेत्र की गोरखा, असमी और गढ़वाली महिलाओं को 5 सेमी छूट।
- वजन: पुरुष 50 किलो, महिलाएं 42 किलो।
- सीना: पुरुष 82 सेमी (फुलाव कम से कम 5 सेमी), महिलाएं भी फुलाव कम से कम 5 सेमी।
शारीरिक परीक्षण और प्रवीणता की होगी जांच
भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण अनिवार्य है, जिसमें शामिल हैं: 1 मील दौड़, पुल अप्स, 8/9 फीट खाई और जिगजैग बैलेंस। इसके अलावा, प्रवीणता जांच ट्रेड्समैन उम्मीदवारों के लिए ट्रेड परीक्षा के रूप में और पूर्व महिला उम्मीदवारों के लिए वनरोपण एवं नर्सरी प्रबंधन में की जाएगी।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण और प्रवीणता जांच के लिए निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे: मुक्ति पुस्तक (Discharge Book), पेंशन भुगतान आदेश (PPO), आठ पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो, पुलिस/ग्राम प्रधान का चरित्र प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र और राज्य अधिवास प्रमाण पत्र। शारीरिक परीक्षण पास करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा, उसके बाद सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी लिया जाएगा।