कौन कर सकता है आवेदन?
सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार के पास पुस्तकालय विज्ञान में मास्टर डिग्री (55%) के साथ NET या PhD होना अनिवार्य है। सहायक रजिस्ट्रार पद के लिए 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री, जबकि सिस्टम प्रोग्रामर के लिए बीई/बी.टेक या एम.टेक/एमसीए के साथ प्रोग्रामिंग अनुभव आवश्यक है।
वरिष्ठ सहायक पद के लिए स्नातक डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव, कार्यालय सहायक के लिए स्नातक डिग्री, 2 वर्ष का अनुभव और टाइपिंग स्पीड, तथा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए स्नातक डिग्री और टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।
इसके अलावा, प्रयोगशाला सहायक को स्नातक और 2 वर्ष का प्रयोगशाला अनुभव, प्रयोगशाला परिचर को 10+2 (विज्ञान) या विज्ञान विषय के साथ 10वीं, और पुस्तकालय परिचारक को 10+2 के साथ लाइब्रेरी साइंस सर्टिफिकेट और 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
हैदराबाद विश्वविद्यालय में पदों के लिए आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है: समूह A के सभी पदों के लिए (सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष को छोड़कर) अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए आयु सीमा 62 वर्ष से कम रखी गई है। इसके अलावा, समूह B के पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष और समूह C के पदों के लिए 32 वर्ष निर्धारित है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
हैदराबाद विश्वविद्यालय की गैर-शिक्षण भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह शुल्क आवेदक की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये।