संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गृह मंत्रालय के इंटेलिजेंस ब्यूरो में डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी) के चयन के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परिणाम के मुताबिक इस पद के लिए कुल 27 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
इन पदों पर मांगे गए थे आवेदन
आयोग ने रीजनल डायरेक्टर, उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी) (डीसीआईओ / टेक), सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी ग्रेड- II, कनिष्ठ अनुसंधान अधिकारी और सहायक अभियंता/सहायक सर्वेयर ऑफ वर्क्स/इंजीनियरिंग असिस्टेंट (सिविल) के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
कैसे हुआ आवेदकों का चयन?
उम्मीदवारों का चयन 8 मार्च, 2020 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा और 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित साक्षात्कार के आधार पर किया गया है। यूपीएससी ने कहा, "साक्षात्कार किए गए उम्मीदवारों के अंक, कट ऑफ अंक आदि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद या तीस दिनों के भीतर, जो भी बाद में हो, आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।"
यूपीएससी डीसीआईओ भर्ती परीक्षा: जानिए कैसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- हाेम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- यहां डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (तकनीकी), आईबी नामक लिंक पर क्लिक करें।
- डीसीआईओ परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट फाइल डाउनलोड करें।
- अपना रोल नंबर और नाम की मदद से अपना परिणाम चेक करें।
इसके आलावा अभ्यर्थी
डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर, आईबी का परिणाम देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
वेतन
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार तनख्वाह दी जाएगी।