फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBI Recruitment: यूबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के ढेरों पदों पर आज से आवेदन शुरू, 500 रिक्तियों के लिए होगा चयन

Wed, 30 Apr 2025 02:50 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UBI Recruitment 2025: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों  के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से चालू हो गई है। योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Union Bank Assistant Manager Recruitment 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Bank Assistant Manager Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती के तहत असिस्टेंट मैनेजर- क्रेडिट और असिस्टेंट मैनेजर-आईटी के कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2025 निर्धारित है। 

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 500 रिक्तियों को भरना है, जिसमें 250 पद सहायक प्रबंधक (एएम) क्रेडिट और 250 पद सहायक प्रबंधक (एएम) आईटी के लिए आरक्षित हैं। 

शैक्षणिक योग्यता

सहायक प्रबंधक एएम क्रेडिट: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को बीसीए, सीएमए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस या वित्त में विशेषज्ञता रखने वाले और 60% अंकों के साथ एमबीए, एमएमएस, पीजीडीएम या पीजीडीबीएम डिग्री होनी चाहिए। अधिक पात्रता संबंधी जानकारी और चयन प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिसूचना का अध्ययन करना आवश्यक है।

सहायक प्रबंधक एएम आईटी: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, डेटा विज्ञान, मशीन लर्निंग और एआई, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बीई/बीटेक, एमसीए, एमएससी (आईटी), एमएस, एमटेक या 5 वर्षीय एकीकृत एम.टेक डिग्री होना अनिवार्य है। ऐसे उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र होंगे, जो तकनीकी विशेषज्ञता रखते हों और इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपय, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग के लिए 177 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार यह शुल्क केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ही जमा कर सकते हैं। बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें