फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBI Recruitment: यूनियन बैंक में अपरेंटिस के 2000+ पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Fri, 07 Mar 2025 10:05 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Union Bank Apprentice Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
Union Bank Apprentice Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Bank Apprentice Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2025 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने का यह अंतिम मौका है। इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर सीधे आवेदन लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2691 अपरेंटिस पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी ने 01 अप्रैल 2021 या उसके बाद स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो और उनके पास उत्तीर्णता प्रमाणपत्र होना चाहिए। आवेदन करने के लिए 1 फरवरी 2025 तक उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

यूनियन बैंक अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये + जीएसटी, जबकि एससी/एसटी और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये + जीएसटी तय किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये + जीएसटी का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • पहले आप यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर "करियर" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर जाकर अपरेंटिस भर्ती के लिंक को चुनें।
  • फिर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • अब अपने अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र को पूरा भरें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें