फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engineering Jobs: सिविल-इलेक्ट्रिकल इजीनियरिंग वालों के लिए 300 पदों पर भर्ती; मिलेंगे 30000 रुपये प्रतिमाह

Fri, 03 Oct 2025 04:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ULB Haryana Engineering Associates Recruitment: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग में सिविल, इलेक्ट्रिकल और बागवानी क्षेत्रों में 300 इंजीनियरिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती कर रही है। पात्र उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूएलबी हरियाणा चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और अनुभव मूल्यांकन शामिल है। विस्तार से नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ULB Haryana Engineering Associates Recruitment 2025: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB हरियाणा) ने इंजीनियरिंग एसोसिएट्स के 300 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य 31 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता बी.टेक/बीई या एम.एससी है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

 
इस भर्ती के तहत कुल 300 पदों के लिए इंजीनियरिंग एसोसिएट्स की भर्ती हो रही है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग एसोसिएट के 200 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एसोसिएट के 50 पद और बागवानी इंजीनियरिंग एसोसिएट के 50 पद शामिल हैं।

आवेदन के लिए योग्यताएं

यूएलबी हरियाणा 2025 भर्ती के लिए पात्रता इस प्रकार है: इंजीनियरिंग एसोसिएट (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई. डिग्री होना अनिवार्य है। 

इंजीनियरिंग एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक/बी.ई. डिग्री आवश्यक है। वहीं, इंजीनियरिंग एसोसिएट (बागवानी) पद के लिए कृषि में प्रथम श्रेणी की डिग्री (बागवानी विशेषज्ञता) या बागवानी/वनस्पति विज्ञान में एम.एससी. (बागवानी विषय के साथ) होना आवश्यक है।

कैसे होगा चयन?

निदेशालय स्तर पर एक समिति द्वारा सभी आवेदनों की जांच की जाएगी और केवल योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी, सरकार द्वारा नियंत्रित संस्था या विभाग द्वारा चयनित संस्थान के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

इसमें केवल निर्धारित विषयों में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी), मास्टर डिग्री या स्नातक डिग्री के टॉपर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। विभाग का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।

वेतन

इस पद के लिए उम्मीदवार को 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जो निर्धारित वेतन मैट्रिक्स के अनुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट ulbharyana.gov.in पर जाएं।
  • अपनी मूल जानकारी का उपयोग करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अपनी नई पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पुनः लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र में सही व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें।
  • अपने फोटो और हस्ताक्षर सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • फॉर्म जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए उसकी एक प्रति प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें