फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Scaler Result 2024: यूकेएसएसएससी स्केलर की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी, यहां से करें पीडीएफ डाउनलोड

Tue, 03 Dec 2024 05:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKSSSC Scaler Result 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्केलर पदों पर भर्ती के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए आधिकारिक वेबसाइटके माध्यम से स्केलर मेरिट सूची देख सकते हैं।
विज्ञापन
UKSSSC Scaler Result 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKSSSC Scaler Result 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्केलर पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है, वे उम्मीदवार जो चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उपस्थित हुए हैं, जिसमें शारीरिक मानक परीक्षण/ शारीरिक दक्षता परीक्षा और उसके बाद लिखित परीक्षा शामिल है, वे यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (iesssc.uk.gov.in) के माध्यम से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हुई और 8 अप्रैल तक चली। लिखित परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 200 रिक्तियों को भरना है।

परिणाम में उल्लिखित विवरण
  • संगठन का नाम और लोगो
  • पता
  • परीक्षा का नाम
  • पोस्ट नाम
  • पोस्ट कोड
  • चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर
  • चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक
  • चयनित उम्मीदवारों की श्रेणीवार रैंक 

क्या है आगे का प्रोसेस
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डीसी दौर में उपस्थित होना होगा। आयोग ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए 301 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

मेरिट सूची ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sssc.uk.gov.in) पर जाएं।
  • मेरीट सूची लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • चयनित उम्मीदवारों के विवरण की जांच करें।
  • अब परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें