फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए नई भर्ती, स्केलर के 200 पदों इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण

Tue, 15 Sep 2026 07:21 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: यूकेएसएसएससी ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती का एलान किया है। आवेदन 22 सितंबर से 22 अक्तूबर तक होंगे। चयन में शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा शामिल है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। पढ़ें भर्ती की पूरी जानकारी...
 
विज्ञापन
UKSSSC Scaler Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKSSSC Scaler Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ग्रुप-सी के इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 82/उ०अ०से०च०आ०/2026 के तहत यह भर्ती की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 और 27 अक्तूबर को सुधार का मौका दिया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:
 
विवरण तारीख
अधिसूचना जारी 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 22 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2026
आवेदन में सुधार 26 से 27 अक्तूबर 2026
पीएसटी/पीईटी शुरू 19 नवंबर 2026 से

अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख तक अपने सभी जरूरी प्रमाण-पत्र वैध रखने होंगे।
 

200 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत स्केलर के कुल 200 पद भरे जाएंगे। पद उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत हैं। भर्ती में ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान है। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कुल आठ पद आरक्षित हैं। इनमें चार पद एचएच/पीडी, दो पद एएवी/एवी और दो पद एलसी श्रेणी के हैं।
 
वर्ग कुल पद
अनारक्षित 105
एससी 39
ओबीसी 27
ईडब्ल्यूएस 21
एसटी 08
कुल 200
 

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

  • स्केलर पद के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • अभ्यर्थी ने विज्ञान या गणित विषय के साथ परीक्षा पास की हो।
  • परीक्षा किसी विधि से मान्यता प्राप्त बोर्ड या उत्तराखंड में स्थित किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से होनी चाहिए।

समान अंक होने पर इन्हें मिलेगी वरीयता
यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान रहते हैं तो कुछ योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी के पास निम्न में से योग्यता होनी चाहिए-
  • कम से कम दो वर्ष तक प्रादेशिक सेना में सेवा
  • एनसीसी का ‘बी’ या ‘सी’ प्रमाण-पत्र

उम्र कितनी होनी चाहिए?

  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1998 से 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ होना चाहिए। दोनों तारीखें इसमें शामिल हैं।
 

आयु सीमा में छूट कैसे मिलेगी?

उत्तराखंड के मूल निवासियों को निर्धारित नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • एससी/एसटी/ओबीसी: पांच वर्ष
  • दिव्यांग: 10 वर्ष
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित: पांच वर्ष
  • पूर्व सैनिक: सैन्य सेवा की अवधि के साथ तीन वर्ष

कितना मिलेगा वेतन?

  • स्केलर पद का वेतनमान लेवल-02 है।
  • इसमें 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।
  • यह ग्रुप-सी का गैर-राजपत्रित पद है।
  • पद को अस्थायी के रूप में निर्धारित किया गया है। 
  • यह ईपीएफ योजना के अंतर्गत आता है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

  • स्केलर पद पर चयन दो प्रमुख चरणों में होगा।
  • पहले चरण में शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
  • इसके बाद लिखित परीक्षा होगी।

पहले चरण में पीएसटी
शारीरिक मानक परीक्षा में लंबाई और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीने के फैलाव का मानक निर्धारित है।
 
मानक पुरुष महिला
सामान्य/ओबीसी/एससी लंबाई 163 सेमी 150 सेमी
पर्वतीय क्षेत्र और एसटी लंबाई 152 सेमी 145 सेमी
पुरुषों के सीने का फैलाव न्यूनतम 5 सेमी लागू नहीं
 
  • पर्वतीय क्षेत्र की लंबाई में छूट के लिए गोरखा, नेपाली, असमिया, लद्दाखी, सिक्किमी, भूटानी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, नागा, अरुणाचल प्रदेश, लाहौल एवं स्पीति और मेघालय से संबंधित अभ्यर्थी पात्र होंगे।
  • दृष्टि से संबंधित मानक भी निर्धारित है। +/- 4.00 डी से अधिक दृष्टि दोष वाले अभ्यर्थी चिकित्सकीय रूप से अयोग्य माने जाएंगे।
     

पीईटी में कौन-कौन से परीक्षण होंगे?

शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल हैं।
 
परीक्षा पुरुष महिला
दौड़ 25 किमी, 4 घंटे के भीतर 14 किमी, 4 घंटे के भीतर
गोला फेंक 5.00 मीटर, वजन 7.275 किग्रा 3.50 मीटर, वजन 3.50 किग्रा
लंबी कूद 4.00 मीटर 2.00 मीटर
ऊंची कूद 1.10 मीटर 0.70 मीटर
 
  • गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद के लिए अधिकतम तीन प्रयास मिलेंगे। दौड़ के लिए केवल एक प्रयास होगा।
  • सभी शारीरिक परीक्षाएं क्वालीफाइंग प्रकृति की हैं। इन्हें सफलतापूर्वक पूरा करना लिखित परीक्षा में पहुंचने के लिए जरूरी होगा।
     

लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा?

शारीरिक चरण में सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर आधारित होगी।
 
विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
समय 2 घंटे
गलत उत्तर पर कटौती 0.25 अंक
 
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे। एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।
 

आवेदन के लिए कौन-कौन सी शर्तें पूरी करनी होंगी?

अभ्यर्थी को निम्न में से कम से कम एक शर्त पूरी करनी होगी-
  • उत्तराखंड के रोजगार कार्यालय में सक्रिय पंजीकरण
  • उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना
  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों उत्तराखंड के संस्थानों से पास किया होना

सरकारी सेवा में पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी नहीं है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र यानी एनओसी देना होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
अनारक्षित/उत्तराखंड के ओबीसी 300 रुपये
उत्तराखंड के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग 150 रुपये
उत्तराखंड के अनाथ कोई शुल्क नहीं

ओटीआर में जानकारी भरते समय सावधानी जरूरी

  • अभ्यर्थियों को ओटीआर में दर्ज जानकारी को हाईस्कूल प्रमाण-पत्र से मिलाकर भरना चाहिए।
  • आवेदन के लिए यही जानकारी महत्वपूर्ण आधार बनेगी और बाद में इसमें बदलाव करना आसान नहीं होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर 2026 है। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू होने के बाद जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र तैयार रखकर समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए पहले आधार के जरिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर पूरा करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल में शैक्षणिक और मूल निवास से जुड़ी जानकारी दर्ज करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया इस तरह पूरी करनी होगी-
  • आधार के जरिए ओटीआर पूरा करें।
  • प्रोफाइल में शैक्षणिक और मूल निवास से जुड़ी जानकारी भरें।
  • निर्धारित आकार में फोटो और हस्ताक्षर/बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग, कार्ड या यूपीआई के जरिए शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद ‘Completed’ स्टेटस का प्रिंट सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें