फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेएसएसएससी: ग्रुप-सी के 553 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास के लिए मौका; कैसे भरना है फॉर्म?

Tue, 08 Sep 2026 06:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती आई है। 553 ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर है। भर्ती में कनिष्ठ सहायक समेत कई पद शामिल हैं। जानें योग्यता, उम्र, शुल्क और चयन प्रक्रिया...
 
विज्ञापन
UKSSSC Inter Level Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKSSSC Inter Level Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर के ग्रुप-सी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस भर्ती के तहत उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 553 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में सबसे ज्यादा 420 पद कनिष्ठ सहायक के हैं। इसके अलावा पंजीकरण लिपिक, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, सर्वे लेखपाल और कंप्यूटर सहायक समेत कई पद शामिल हैं।

विज्ञापन

कौन-कौन से पदों पर होनी है भर्ती?

पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
पद रिक्तियां
कंप्यूटर सहायक 9
कनिष्ठ सहायक/सह-आंकड़ा प्रविष्टि परिचालक 3
वरिष्ठ सहायक 1
पंजीकरण लिपिक 55
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न विभाग) 420
टेलीफोन परिचालक 1
सहायक खनिज पर्यवेक्षक 22
भूमि अधिग्रहण अमीन/निरीक्षक 8
अहलमद एवं कैशियर 2
भंडारपाल 1
गृह माता 3
सर्वे लेखपाल 16
कुल 553

आवेदन की तारीख क्या है?

  • अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर 2026 है।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
  • आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 12 से 14 अक्तूबर 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा।
  • भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 15 नवंबर 2026 है।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट यानी 10वीं के बाद 12वीं पास होना जरूरी है। यह योग्यता उत्तराखंड/उत्तर प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड से होनी चाहिए।
  • कुछ पदों के लिए हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर से जुड़ी योग्यता भी जरूरी है। अभ्यर्थी की हिंदी टाइपिंग गति कम से कम 4,000 कुंजी दबाव प्रति घंटा होनी चाहिए या उसके पास इसके समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र होना चाहिए।

कौन-सी योग्यताएं वांछनीय हैं?

अधिसूचना में कुछ अतिरिक्त योग्यताओं को वांछनीय बताया गया है।
  • प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष की सेवा।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ या ‘सी’ प्रमाणपत्र।
  • स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

  • अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
  • हालांकि, पर्यटन, सूचना, विधि अकादमी और भंडारपाल को छोड़कर अन्य पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन कैसे होगा?

अभ्यर्थियों का चयन चार चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा होगी।
  • लिखित परीक्षा: 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसी चरण को अंतिम मेरिट सूची तय करने में माना जाएगा।
  • कौशल परीक्षा: यह टंकण कौशल परीक्षा होगी और अर्हकारी प्रकृति की होगी। हिंदी टंकण में न्यूनतम 4,000 कुंजी दबाव प्रति घंटा की गति या समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र जरूरी है।
  • दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र और राज्य के मूल निवास से जुड़े दस्तावेजों की जांच होगी।
  • चिकित्सा परीक्षा: अभ्यर्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है।
श्रेणी शुल्क
सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग (उत्तराखंड निवासी) 300 रुपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (उत्तराखंड मूल निवासी) 150 रुपये
अनाथ अभ्यर्थी शुल्क नहीं
दिव्यांग अभ्यर्थी 150 रुपये
विज्ञापन

आवेदन कैसे करना होगा?

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के ऑनलाइन आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, मूल निवास और श्रेणी से जुड़ी जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन करके सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • सही जानकारी होने पर आवेदन पत्र अंतिम रूप से जमा करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें