फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

Wed, 18 Nov 2026 12:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर 1,694 रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी। लिखित परीक्षा 4 अप्रैल 2027 को संभावित है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें...
विज्ञापन
UKSSSC Group C Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक वेतन मिलेगा।

आवेदन कब से शुरू होंगे?

आयोग के अनुसार भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

  • अधिसूचना जारी: 17 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 नवंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 दिसंबर 2026
  • आवेदन में संशोधन: 28 से 30 दिसंबर 2026
  • संभावित लिखित परीक्षा: 4 अप्रैल 2027

रिक्तियों का विवरण

पदों का विभागवार विवरण इस प्रकार है:

पद रिक्तियां
उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) 464
आरक्षी पीएसी/आईआरबी (पुरुष) 284
उत्तराखंड आरक्षी जनपदीय पुलिस (महिला) 238
फायरमैन 201
वन आरक्षी 171
विशेष बाघ रक्षक 75
बंदीरक्षक (पुरुष) 117
महिला बंदीरक्षक 27
सचिवालय रक्षक 54
आबकारी सिपाही 45
परिवहन आरक्षी 18
कुल 1,694

 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसमें उत्तराखंड बोर्ड, यूपी बोर्ड या सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष बोर्ड शामिल हैं।

विज्ञापन


आवेदन के लिए अभ्यर्थी को उत्तराखंड के रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए या उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी:

  • पुलिस कांस्टेबल, पीएसी/आईआरबी, फायरमैन, वन रक्षक और विशेष बाघ रक्षक: 18 से 25 वर्ष।
  • सचिवालय रक्षक और परिवहन आरक्षी: 18 से 30 वर्ष।
  • बंदीरक्षक और महिला बंदीरक्षक: 21 से 35 वर्ष।
  • आबकारी सिपाही: 18 से 35 वर्ष।

उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। अन्य श्रेणियों की छूट के लिए अधिसूचना देखना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न क्या होगा?

  • चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और लिखित परीक्षा शामिल हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी और लिखित परीक्षा में भी 100 अंक होंगे।
  • अंतिम मेरिट में PET को 25 प्रतिशत और लिखित परीक्षा को 75 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर आधारित होगी। इसमें 100 प्रश्नों के लिए दो घंटे मिलेंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हक अंक 45 प्रतिशत, जबकि एससी-एसटी के लिए 35 प्रतिशत निर्धारित हैं।

आवेदन शुल्क कितना है और फॉर्म कैसे भरें?

सामान्य और उत्तराखंड ओबीसी अभ्यर्थियों को ₹300 शुल्क देना होगा। उत्तराखंड के एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क ₹150 है। अनाथ बच्चों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी तथा फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसकी प्रति सुरक्षित रख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें