UKSSSC Group C Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पटवारी, लेखपाल और वीडीओ परीक्षा 21 सितंबर को होने वाली है। आयोन ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 416 पदों को भरा जाएगा। इसमें से सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के 3, आयोग में वैयक्तिक सहायक के 3, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के 5 पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में पटवारी के 119 और लेखपाल के 61 पद हैं। ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, तथा पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के 3 और सहायक स्वागती के 1 पद के लिए भर्तियां की जाएंगी।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
उत्तराखंड पटवारी, लेखपाल और वीडीओ लिखित प्रतियोगी परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के पूरा नाम, रोल नंबर, पंजीकरण/आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर, लिंग और श्रेणी जैसी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम, कोड और पता, अभिभावक का नाम भी दर्ज होता है। इन सभी विवरणों को जरूर जांच लें।