जून में होगी लिखित परीक्षा
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत ग्रुप 'सी' कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) की 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) की 400 रिक्तियों को भरा जाएगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 जून, 2025 को आयोजित होने की संभावना है।
UKSSSC Constable Salary: वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3) के अनुसार वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
1. पहले चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) लिया जाएगा।
2. दूसरे चरण में शारीरिक मानक परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) होगा।
3. तीसरे और अंतिम चरण में, शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाएं। वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती अधिसूचना का पालन करते हुए आवेदन पत्र भरें। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 तक है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करना चाहिए।