UKSSSC Recruitment 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) ने ग्रुप 'सी' कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार 8 नवंबर से 29 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
इस भर्ती का उद्देश्य 2000 रिक्तियों - ग्रुप 'सी' के कांस्टेबल जिला पुलिस (पुरुष) के 1600 पद और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 रिक्त पदों पर भर्ती करना है। लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 15 जून, 2025 है।