फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Forest Inspector Result: उत्तराखंड एसएसएससी ने जारी किया वन अधिकारी परीक्षा का परिणाम, यहां देखें

Sat, 08 Jan 2022 10:10 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

आयोग द्वारा उम्मीदवारों को परिणाम के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर लें।
विज्ञापन
UKSSSC Forest Inspector Result 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने वन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के परिणामों को जारी कर दिया है। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यूकेएसएसएससी द्वारा वन अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन 23 दिसंबर, 2019 से लेकर 3 फरवरी, 2021 तक आमंत्रित किए गए थे। वहीं, आयोग की ओर से 16 से 25 जुलाई, 2021 तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा वन अधिकारी के कुल 316 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

यूकेएसएसएससी ने वन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के परिणामों को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Forest Inspector (Forester) Result पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम पीडीएफ के रूप में सामने आ जाएगा।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

पुनर्मूल्यांकन की मिलेगी सुविधा
आयोग द्वारा उम्मीदवारों को परिणाम के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर ही पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर लें। अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें