कब निकलेगा विज्ञापन और कब होगी परीक्षा
वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख व दक्षता परीक्षा का आयोजन 28 अक्तूबर 2025 से किया जाएगा। सामान्य इंटर स्तर (कनिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक आदि) पदों के लिए विज्ञापन 5 दिसंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 10 मई 2026 को होगी। स्नातक स्तरीय पदों के लिए विज्ञापन 21 जनवरी 2026 को जारी होगा, जबकि परीक्षा 21 जून 2026 को होगी।
इसके अलावा, सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा शिक्षक) भर्ती का विज्ञापन 12 सितंबर 2025 को आएगा और परीक्षा 18 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी। इसी तरह विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 36 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 14 नवंबर 2025 को निकलेगा और परीक्षा 29 मार्च 2026 को होगी।
| क्रम संख्या |
भर्ती का नाम / पद |
रिक्त पद |
विज्ञापन तिथि |
परीक्षा तिथि / प्रारंभ |
| 1 |
वन दरोगा पदों की शारीरिक माप-जोख / दक्षता परीक्षा (विज्ञापन सं. 68) |
124 |
– |
28 अक्तूबर, 2025 से |
| 2 |
सहायक लेखाकार एवं सहायक समीक्षा अधिकारी / वैयक्तिक सहायक (विज्ञापन सं. 69, 70) टंकण / आशुलेखन परीक्षा |
लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त |
17 नवंबर, 2025 से |
| 3 |
उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के राज्य / जिला सदस्य (विज्ञापन सं. 72) साक्षात्कार |
20 |
– |
15 दिसंबर, 2025 से |
| 4 |
सहायक अध्यापक एलटी (विशेष शिक्षा शिक्षक) (माध्यमिक शिक्षा विभाग) |
128 |
12 सितंबर, 2025 |
18 जनवरी, 2026 से |
| 5 |
विशेष तकनीकी अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
62 |
26 सितंबर, 2025 |
01 फरवरी, 2026 |
| 6 |
वाहन चालक (विभिन्न विभाग) |
37 |
15 अक्तूबर, 2025 |
22 फरवरी, 2026 |
| 7 |
कृषि (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद |
212 |
31 अक्तूबर, 2025 |
15 मार्च, 2026 |
| 8 |
सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) |
36 |
14 नवंबर, 2025 |
29 मार्च, 2026 |
| 9 |
वाहन चालक परीक्षा |
क्रमांक-6 पर अंकित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के उपरान्त वाहन चालन परीक्षण |
17 अप्रैल, 2026 से |
| 10 |
सामान्य इंटर स्तरीय पद (कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक व अन्य) |
386 |
05 दिसंबर, 2025 |
10 मई, 2026 |
| 11 |
आईटीआई / डिप्लोमा अर्हता के पद |
41 |
24 दिसंबर, 2025 |
31 मई, 2026 |
| 12 |
विज्ञान (इंटरमीडिएट / स्नातक) अर्हता के पद |
04 |
07 जनवरी, 2026 |
07 जून, 2026 |
| 13 |
स्नातक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) |
48 |
21 जनवरी, 2026 |
21 जून, 2026 |
| 14 |
टंकण एवं आशुललेखन परीक्षा |
(क्रमांक 08 और 10 पर अंकित पदों के लिए) |
30 जून, 2026 से |
कैलेंडर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रिक्त पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है और परिस्थितियों के अनुसार विज्ञापन एवं परीक्षा की तिथियों में बदलाव संभव है।