UKSSSC Constable PET Date 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की नई तिथि जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 1 फरवरी, 2025 से प्रस्तावित थी, लेकिन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया था। ताजा नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। इस संबंध में आयोग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
आयोग द्वारा जारी सूचना में लिखा है, "विज्ञापन संख्या 30 अक्तूबर 2024 के तहत उत्तराखंड पुलिस विभाग में आरक्षी जनपदीय पुलिस पुरुष एवं आरक्षी पीएसी/आईआरबी पुरुष के कुल 2000 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की गई थी। परीक्षा कार्यक्रम संख्या 1157/2024-25, दिनांक 17 सितंबर, 2024 के तहत शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा को 1 फरवरी, 2025 से आयोजित किया जाना था, जिसे अब संशोधित कर 24 फरवरी, 2025 कर दिया गया है।"