UKPSC SI 2024 Admit Card
- फोटो : https://ukpsc.net.in/
पहले जारी नोटिस में कहा गया था, "जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 2 जनवरी, 2025 (गुरुवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से उपरोक्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।"
चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा शामिल है। शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद मेडिकल परीक्षा होगी। शारीरिक परीक्षण क्वालीफाइंग प्रकृति के हैं और उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर बनाई जाएगी।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र उसकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।