किन अभ्यर्थियों को आपत्ति करने का मौका मिलेगा?
वे उम्मीदवार आपत्ति कर सकते हैं जिन्होंने 31 जुलाई 2025 तक अस्थायी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज की थी। अगर संशोधित उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर बदला गया है या कोई प्रश्न हटा दिया गया है, तो उसी पर आपत्ति की जा सकती है। लेकिन जिन प्रश्नों या उत्तरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, उन पर दोबारा आपत्ति करने का मौका नहीं मिलेगा।
आपत्ति भेजने की प्रक्रिया
अभ्यर्थी अगर संशोधित उत्तर कुंजी पर आपत्ति करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रमाणिक किताबों से साक्ष्य (प्रमाण) जोड़कर अपना प्रत्यावेदन ईमेल आईडी Objectiongopan03@gmail.com पर भेजना होगा। यह ईमेल 6 सितम्बर 2025 को शाम 6:00 बजे तक ही भेजी जा सकती है। इसके बाद भेजी गई किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।