सार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमक परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
UKPSC Answer Key: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमक परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।
बता दें कि जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। आवेदक 01 जनवरी, 2023 तक जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। यदि उन्हें उत्तर कुंजी से कोई परेशानी हो तो। परीक्षा 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी के खिलाफ उनकी आपत्तियां निर्धारित तारीख तक ही ली जाएंगी, उसके बाद किसी भी आपत्ति पर ध्यान नहीं दिया जाएगा।
UKPSC answer key ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “उत्तर कुंजी” टैब पर क्लिक करें।
- जिला पुलिस (पुरुष), पीएसी, आईआरबी पुरुष और फायरमैन (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के पद के लिए लिखित परीक्षा प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयन प्राधिकरण ने इन पदों पर 1521 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया है।