फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Assistant Registrar Admit Card: उत्तराखंड सहायक कुलसचिव परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 24 Jan 2023 09:17 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Assistant Registrar Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Assistant Registrar Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा विवरण

यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों पर 07 और 08 फरवरी को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ukpsc.net.in पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना यूकेपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
 

भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक रजिस्ट्रार (उच्च शिक्षा विभाग) के पद के लिए और 2 सहायक रजिस्ट्रार (संस्कृत शिक्षा विभाग) पदों के लिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूकेपीएससी सहायक रजिस्ट्रार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें