फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Recruitment 2021: यूकेपीएससी में 455 सहायक प्रोफेसर पदों पर आज है आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द करें पंजीकरण

Fri, 24 Dec 2021 12:46 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

यूकेपीएससी में सहायक प्रोफेसर के 26 विषयों के 455 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर देखें जानकारी। 
विज्ञापन
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा सहायक प्रोफेसर के विभिन्न पर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इस भर्ती के तहत सहायक प्रोफेसर के 26 विषयों के लिए कुल 455 पद पर उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का अवसर है। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को 15,600 से 39,100 रुपये प्रति महिना वेतन के साथ गार्डे वेतन 6 हजार रुपये मिलेगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन

UKPSC Assistant Professor Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तिथि - 04 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि - 04 दिसंबर, 2021
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 24 दिसंबर, 2021 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 24 दिसंबर, 2021 (रात 11:59 बजे तक)


UKPSC Assistant Professor Recruitment विषयवार रिक्ति विवरण

  • हिंदी - 33
  • अंग्रेजी - 52
  • संस्कृत - 19
  • भूगोल - 19
  • अर्थशास्त्र - 42
  • राजनीति विज्ञान - 24
  • समाजशास्त्र - 23
  • इतिहास - 24
  • शिक्षा - 04
  • मनोविज्ञान - 02
  • शारीरिक शिक्षा - 01
  • दर्शन - 01
  • गृह विज्ञान - 15
  • सैन्य विज्ञान - 02
  • संगीत - 02
  • सांख्यिकी - 01
  • भूविज्ञान - 06
  • ड्राइंग और पेंटिंग - 02
  • नृविज्ञान - 01
  • भौतिकी - 36
  • रसायन विज्ञान - 34
  • जूलॉजी - 34
  • वनस्पति विज्ञान - 21
  • गणित - 29
  • वाणिज्य - 25
  • बी.सी.ए - 03
  • कुल - 455

UKPSC Assistant Professor Recruitment 2021 पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा, या यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त एक समान परीक्षा, जैसे एसएलईटी / एसईटी, या जिसे पीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया गया हो या विश्वविद्यालय के अनुसार उत्तीर्ण होना चाहिए। 

UKPSC Assistant Professor Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ukpsc.gov.in जाएं।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी जानकारियां भरें। 
  • आज रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र स्क्रिन प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें