UKPSC Prelims Exam 2025: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा संयुक्त राज्य सिविल/ऊपरी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन कल, 29 जून 2025 (शनिवार) को दो पालियों में किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में 123 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, विषय कोड और अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी दी गई है।