फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेपीएससी भर्ती 2026: पीसीएस ग्रुप-बी के 67 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू; कब तक और कौन भर सकता है फॉर्म?

Wed, 09 Sep 2026 05:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

यूकेपीएससी ने पीसीएस ग्रुप-बी के 67 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यूकेपीएससी भर्ती 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उच्च पीसीएस ग्रुप बी पदों पर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत आयोग ने कुल 67 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 रात 11:59:59 बजे तक है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवार 7 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2026 रात 11:59:59 बजे तक उसमें सुधार या बदलाव कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए पदवार शैक्षणिक योग्यता?

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
सहायक निदेशक/लेखापरीक्षा अधिकारी कॉमर्स में स्नातक की डिग्री या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री होनी चाहिए।
उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ अधिकारी/विधि अधिकारी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
सहायक श्रम आयुक्त अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, कॉमर्स, कानून, श्रम संबंध, श्रम कल्याण, श्रम कानून, समाज कार्य, व्यवसाय प्रबंधन या कार्मिक प्रबंधन में से किसी एक विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
सहायक निदेशक/उप सचिव (संस्कृत शिक्षा) संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीएड की डिग्री भी मान्य है।
सहायक निदेशक, कारखाने/बॉयलर मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या सरकार से मान्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
पादप विकास अधिकारी श्रेणी-2 बागवानी में बीएससी, बीएससी कृषि या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए।
केस वर्कर समाजशास्त्र, अनुप्रयुक्त समाजशास्त्र या समाज कार्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?

यूकेपीएससी संयुक्त राज्य सिविल सेवा भर्ती 2026 में पद के अनुसार वेतन अलग-अलग है। अधिकांश पदों के लिए ₹56,100 से ₹1,77,500 (लेवल-10) वेतनमान है। वहीं, राज्य कर अधिकारी का वेतन 44,900 से 1,42,400 (लेवल-7) और केस वर्कर का वेतन 35,400 से 1,12,400 (लेवल-6) है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग प्रारंभिक परीक्षा का कुल शुल्क मुख्य परीक्षा का शुल्क
सामान्य 166.36 250
उत्तराखंड ओबीसी 166.36 150
उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस - 150
उत्तराखंड एससी/एसटी 76.36 100

कैसे होगी चयन प्रक्रिया?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार।
  • प्रारंभिक परीक्षा: यह स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। इसमें दो पेपर होंगे। दूसरे पेपर में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन पहले पेपर यानी सामान्य अध्ययन के अंकों के आधार पर होगा। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की कटौती होगी, जबकि बिना उत्तर दिए गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
  • मुख्य परीक्षा: यह लिखित और वर्णनात्मक परीक्षा होगी। परीक्षा हल्द्वानी और हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एक पेपर में उत्तर पूरी तरह हिंदी या अंग्रेजी में लिखना होगा। तकनीकी शब्दों को इससे छूट रहेगी।
  • साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार से पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग पदों के लिए अपनी वरीयता देनी होगी।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें