इतना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए अनारक्षित/राज्य के ओबीसी/राज्य के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 172.30 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 82.30 रुपये लागू है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 22.30 रुपये का शुल्क देना होगा।
ऐसे होगा चयन
यूकेपीएससी के लेक्चरर पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार शामिल होगा। लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ आधारित) की होगी, जिसमें उम्मीदवारों के विषय ज्ञान, सामान्य जागरूकता और शिक्षण क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, और चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
- अब, होमपेज पर लेक्चरर ग्रुप सी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
- अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- इसके बाद फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।