कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
यूकेपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 808 रिक्त पद भरे जाएंगे। ये पद सामान्य शाखा और महिला शाखा, दो श्रेणियों में विभाजित किए गए हैं।
सामान्य शाखा: 725 पद
इनमें से 388 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं।
महिला शाखा: 83 पद
महिला शाखा में अनारक्षित वर्ग के लिए 71 पद रखे गए हैं। इन पदों पर हिंदी (10), अंग्रेजी (14), अर्थशास्त्र (12) और गृह विज्ञान (08) जैसे विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री या उसके समकक्ष मान्य योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी ने एलटी (LT) डिप्लोमा या बीएड (B.Ed) किया होना चाहिए।
आयु सीमा से जुड़ी जानकारी
यूकेपीएससी लेक्चरर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
उत्तराखंड राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।
वेतनमान और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा। लेक्चरर पद के लिए वेतनमान 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी
पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें सफल अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अनाथ बच्चों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य श्रेणियों से संबंधित शुल्क का विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या आती है, तो वे आयोग की हेल्पलाइन ईमेल आईडी ukpschelpline@gmail.com या फोन नंबर 01334-244143 पर संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें?
यूकेपीएसस लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है:
- सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- लेक्चरर भर्ती से संबंधित लिंक के सामने दिए गए पीडीएफ नोटिफिकेशन को खोलकर निर्देश ध्यान से पढ़ें।
- Apply Now विकल्प पर क्लिक करें और नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद शैक्षणिक योग्यता का विवरण भरें और पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।