445 खाली पदों पर भर्तियां
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कनिष्ठ सहायक के कुल 445 खाली पदों पर भर्तियां कर रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसके लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और प्रत्येक गलत जवाब के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे।