जेल वार्डर भर्ती परीक्षा के लिए 03 अक्तूबर से आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकेंगे। यूकेपीएससी जेल वार्डर पीएमटी/पीईटी 17 अप्रैल से 25 मई तक 06 केंद्रों आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने पीईटी परीक्षा उत्तीर्ण की है वे परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2023 जो 24 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली थी, अब 15 अक्तूबर को देहरादून केंद्र में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 238 जेल वार्डर पदों को भरना है। चयन प्रक्रिया में शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण और एक लिखित परीक्षा शामिल है।