UKPSC Forest Guard Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के 894 खाली पदों को भरना है। इसके लिए वेतनमान 21,700-69,100 रुपये है।
गौरतलब है कि यूकेपीएससी ने वन विभाग वन रक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना 21 अक्तूबर 2022 को जारी की थी जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर थी। इसके बाद आयोग ने ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भरने में उम्मीदवारों को आ रही तकनीकी समस्या के चलते आवेदन विंडो को 19 नवंबर से दोबारा खोलने की घोषणा की। इस नई घोषणा के साथ अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 नवंबर 2022 कर दिया गया था। जो आज समाप्त हो रही है।