उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ((UKPSC) ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर खाली पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के लिए कुल 894 खाली पड़े पदों को भरना है। इसके लिए वेतनमान 21,700-69,100 रुपये है।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड पात्रता
उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के पद पर आवेदन करने की आयु सीमा 1 जुलाई 2022 तक 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड चयन प्रक्रिया
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी / पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
- ,सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “फॉरेस्ट गार्ड एग्जामिनेशन- 2022” पर क्लिक करें।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म जमा करें।
- आवेदन का एक फाइनल प्रिंटआउट रख लेकर रख लें।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता
प्रादेशिक सेना में कम से कम कम दो वर्ष की सेवा की हो या नेशनल कैडेट कोर का ‘बी‘ प्रमाण पत्र अथवा ‘सी‘ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: शारिरिक दक्षता परीक्षा में पास उम्मीदवारों का चयन
पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई- 163 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई- 150 सेमी रखी गई है। चयन - लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। पुरुषों को अधिकतम चार घंटे में 25 किमी. की दौड लगानी होगी, जबकि महिलाओं को चार घंटे में 14 किमी. की दौड लगानी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को ही योग्य घोषित किया जाएगा
उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें परीक्षा से
संबंधित सभी जानकारियां मिलती रहें।