UKPSC सिविल जज मुख्य परीक्षा परिणाम 2019 : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सिविल जज मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने परीक्षा परिणाम को अधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा 12 से 14 सितंबर 2019 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित गई थी। और वहीं उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर ऑपरेटिंग टेस्ट 15 से 18 सितंबर 2019 तक आयोजित किया गया था। अब परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
गौरतलब है कि यूकेपीएससी सिविल जज पदों के लिए साक्षात्कार 16 और 17 दिसंबर 2019 को अस्थायी रूप से आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।