UKPSC Civil Judge Mains Exam: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सिविल जज मेंस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र 6 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड करना होगा। डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड सिविल जज मेन्स परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इस प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तिथि और समय जैसी अहम जानकारी उपलब्ध होती है।
कब होगी परीक्षा?
मुख्य परीक्षा 2026 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर आना आवश्यक है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा हरिद्वार में एकल परीक्षा केंद्र ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ पर किया जाएगा। डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।