कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित नर्सिंग अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन स्तर-7 में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को 44,900 से 1,42,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। यह एक गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) पद है, जिसमें अंशदायी पेंशन योजना (Contributory Pension Scheme) का लाभ भी दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करें।
- प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और नर्सिंग पंजीकरण संबंधी जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी को एक बार जांच लें और आवश्यक होने पर सुधार करें।
- ऑनलाइन माध्यम (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।